जोधपुर

महिलाओं ने दुकान से चुराया ओढऩी का बंडल, सीसीटीवी कैमरे में कैद

भावी गांव में सोमवार दोपहर अनजान महिलाओं के गिरोह ने कपड़ों की दुकान से ओढऩी का एक बंडल चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।
less than 1 minute read
Jul 20, 2021
महिलाओं ने दुकान से चुराया ओढऩी का बंडल, सीसीटीवी कैमरे में  कैद
महिलाओं ने दुकान से चुराया ओढऩी का बंडल, सीसीटीवी कैमरे में कैद

भावी (जोधपुर). क्षेत्र के भावी गांव में सोमवार दोपहर अनजान महिलाओं के गिरोह ने कपड़ों की दुकान से ओढऩी का एक बंडल चोरी कर लिया।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। जानकारी के अनुसार भावी गांव के पशु चिकित्सालय के पास स्थित बालाजी वस्त्र भंडार पर सोमवार दोपहर को कुछ अनजान महिलाएं कपड़े खरीदने आई।

दुकान मालिक लक्ष्मणराम के अनुसार दोपहर को ग्राहक कम होने के चलते वह पास की दुकान वाले को दुकान सौंप कर पानी का कैम्पर भरने घर चला गया। तभी कुछ महिलाएं दुकान पर आई और ओढऩी व लहंगे के लिए कपड़ा दिखाने का बोला। एक महिला ने लड़के को अलग-अलग रंग के कपड़े दिखाने में उलझाए रखा और पास में खड़ी दूसरी महिला ने कपड़े से पर्दा कर 50 ओढऩी का एक बंडल पर्दे के पीछे छिपाकर तीसरी महिला को देकर रवाना कर दिया। ओढऩी का बंडल अपने लंहगे में छुपाकर चुरा ले गई।

दुकानदार के अनुसार 50 ओढऩी का बंडल चोरी हुआ, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए है। कुछ देर बाद अन्य ग्राहक के ओढऩी मांगने पर वारदात का पता चल पाया कि वे शातिर महिलाएं कपड़ों के बंडल पर हाथ साफ करके निकल गई। वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू की।

Published on:
20 Jul 2021 10:19 am