जोधपुर

शहर में दिन भर बादलों की आवाजाही

Jodhpur Weather  
less than 1 minute read
शहर में दिन भर बादलों की आवाजाही
शहर में दिन भर बादलों की आवाजाही

जोधपुर. सूर्यनगरी सहित आसपास के इलाकों में दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ अधिकांश शहरों व कस्बों में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। इससे सर्दी से काफी राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आसमां में हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में मंगलवार की सुबह बादलों की ओट में हुई। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। सूरज व बादलों की आवाजाही के कारण सर्दी का असर काफी कम था। सुबह नौ बजे ही सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो गई। दिन में हालांकि तेज धूप भी निकली रही लेकिन बादल भी लगातार आते-जाते रहे। दोपहर में तापमान 30.5 डिग्री पर पहुंचा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 13.6 व अधिकतम 30.8 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में रात का पारा क्रमश: 13.6 व 13.2 और दिन का 31 व 33 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के कारण सर्दी से अच्छी खासी राहत थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारे में उतार चढ़ाव के साथ सर्दी से राहत रहेगी।

Published on:
09 Feb 2021 07:56 pm