जोधपुर

राजस्थान में गहलोत सरकार की सौगात, पीने के पानी से लेकर प्रदेश के किसानों को कृषि कनेक्शन के लिए कर दी ये घोषणा

राजस्थान में गहलोत सरकार की सौगात, पीने के पानी से लेकर प्रदेश के किसानों को कृषि कनेक्शन के लिए कर दी ये घोषणा
less than 1 minute read
Mar 09, 2019
Feature image

जोधपुर।

सूबे के मुखिया शनिवार को जोधपुर जिले की यात्रा के तीसरे दिन लोहावट तथा सालावास में बड़ी घोषणा की। Cm Ashok Gehlot ने कहा कि जोधपुर जिले को पेयजल आपूर्ति करने वाली राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण का काम जल्द ही दोबार शुरू करवाया जायेगा।

सीएम गहलोत ने कहा कि मारवाड़ के लिए राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल का तृतीय चरण का कार्य बहुत बड़ा है। गत सरकार में इसकी उपेक्षा हुई थी। उन्होंने कहा कि भेड़-हलाया पेयजल स्कीम को भी आगे बढ़ाया जायेगा, ताकि इस क्षेत्र से जुड़े गांवों को मीठा पानी मिल सके।

CM गहलोत ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार बने 80 दिन ही हुए हैं। इस दौरान अनेक बेमिसाल फैसले किए गए हैं। प्रदेश में युवाओं, किसानों, महिलाओं सहित सभी वर्गाें को सम्बल देने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। शपथ के दूसरे दिन ही कृषक ऋण माफी योजना जैसा निर्णय लिया।


उन्होंने कहा कि सरकार ने जून माह तक 1 लाख कृषि कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। हमारा प्रयास रहेगा कि किसानों को समय पर खाद-बीज मिले। गरीबों को 1 रूपये किलो गेहूं देने जैसा निर्णय भी इसी अल्प-समय में लिया है। किसानों को वृद्धावस्था पेंशन तथा बेरोजगारों का भत्ता पांच गुना तक बढ़ाने का निर्णय लिया। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं के पानी के बिल से वाटर चार्ज समाप्त करने जैसा फैसला भी हमारी सरकार ने लिया है। जिसका फायदा करीब साढे तीन करोड़ लोगों को होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 40 वर्षों से आप लोगों से मेरा आत्मीय जुड़ाव है। मैं 1998 में अकाल के समय गांव-गांव घूमा। बेहतर अकाल-प्रबंधन किया। चारे की व्यवस्था की। घर-घर गेहूं पहुँचाये। किसी को भूख से नहीं मरने दिया।

Published on:
09 Mar 2019 08:35 pm