
वीडियो : जेके भाटी/गौतम उडेलिया/जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुछ देर के लिए गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। सीएम के आने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट पर रहा। मुख्यमंत्री गहलोत यहां मोटर मर्चेंट के मालिक पारस डाकलिया की माता के निधन होने पर उनकी शोक सभा में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे हैं। पारस डाकलिया गहलोत के मित्र हैं। वहीं कल गहलोत के पुत्र व पत्नी भी शोक सभा में आए थे। जोधपुर में अपनी बहन से मिलने के बाद गहलोत वापस जयपुर के लिए रवाना हो गए।
आरसीए अध्यक्ष व पीसीसी महासचिव वैभव जोधपुर आए
आरसीए अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव वैभव गहलोत बुधवार को जोधपुर आए थे। उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी से उनकी कुशलक्षेम पूछी। वे जवाहर सुराणा के निवास पर गए थे। उनके पुत्र व खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललित सुराणा से बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के विकास से लेकर व क्रिकेट मैच की संभावना सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की थी। समाजसेवी पारस डाकलिया की माता के निधन पर उनके निवास पर जाकर सांत्वना भी दी थी। वरिष्ठ उद्योगपति घेवर चंद कानूंगो से मिले थे। एम्स में भी सोजत के समाजसेवी स्व. भंवर लाल सांखला की पत्नी सुशीला की कुशल क्षेम जानी थी। वरिष्ठ उद्योगपति विमल राज सिंघवी के निवास पर भी पहुंचे थे। उनके साथ शहर के कई नेता मौजूद रहे।