जोधपुर

Rajasthan Weather Alert: शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी

Rajasthan Winter Alert
less than 1 minute read
Rajasthan Weather Alert: शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी
Rajasthan Weather Alert: शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी

जोधपुर. समूचा प्रदेश बुधवार को शीतलहर की चपेट में रहा। बर्फीली हवा के झौंकों ने लोगों में कम्पकपी पैदा कर दी। प्रदेश में डूंगरपुर को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। दिनभर ठंडी हवा बहने से धूप में भी धूजणी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन तेज सर्दी रही। इस दौरान धुंध और कोहरा रहने की संभावना है।

सूर्यनगरी में बीती रात से ही बर्फीली हवा शुरू हो गई, जिसके असर से वातावरण में गलन व्याप्त हो गई। सर्दी अधिक होने से रात में ओंस भी गिरी, जिससे घरों के बाहर रखी गाडि़यां और खुले में रखा सामान भीग गया। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान कल की तुलना में करीब दो डिग्री अधिक रहा, बावजूद इसके ठंडी हवा के कारण सर्दी का असर कहीं अधिक था। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले शहरवासियों और स्कूली बच्चों को अतिरिक्त जाप्ता करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप भी निकली लेकिन ठंडी हवा के झौंकों ने धूप को भी एकबारगी बेअसर कर दिया। दिन में तापमान 25.2 डिग्री तक पहुंचा।

Published on:
24 Jan 2024 08:03 pm