जोधपुर

जोधपुर आकर जिंदगी आबाद हुई गिया : ग्रोवर

ग्रोवर ने कहा कि जोधपुर खूबसूरत जगह है और सर्दियों में आना तो और भी बहुत मजा आता है।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2017, 4:49 PM IST
tv actors in jodhpur
Sunil Grover, comedian Sunil Grover, actors in jodhpur, film shooting in jodhpur, jodhpur airport, jodhpur news

फोटो एंड वीडियो क्रेडिट : जितेंद्र परिहार/जोधपुर. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर गुरुवार को जेट एयरवेज मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली और स्वागत किया। जानकारी के अनुसार सुनील ग्रोवर सैमसंग कंपनी के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जोधपुर आए हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन विवांता ताज में गुरुवार शाम को आयोजित किया गया। सुनील ग्रोवर कॉमेडी सीरियल कपिल शर्मा शो में मशहूर डॉक्टर गुलाटी व रिंकू भाभी सहित गुत्थी का किरदार निभा कर घर-घर प्रसिद्ध हो चुके हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ग्रोवर ने कहा कि जोधपुर खूबसूरत जगह है और सर्दियों में आना तो और भी बहुत मजा आता है। आगामी प्रोजेक्ट के सवाल पर ग्रोवर ने बताया कि वे जी सिनेमा अवार्ड को होस्ट कर रहे हैं और उसकी तैयारियों में लगे हुए हैं। कॉमेडी जॉनर में महारत रखने वाले ग्रोवर ने कहा कि हंसने-हंसाने से रक्त संचार सही रहता है। यहां उन्होंने अपने प्रसिद्ध डायलॉग 'जिंदगी बर्बाद हुई गिया ' को नए अंदाज में पेश कर 'जोधपुर आकर जिंदगी आबाद हुई गिया' प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

सत्या के निर्देशक रामगोपाल आए थे जोधपुर

शहर में बॉलीवुड सहित राजनीतिक हस्तियों का आना लगा रहता है। समय.समय पर विभिन्न हस्तियां सूर्यनगरी में दस्तक देती रहती हैं। इस कड़ी में बीते रविवार को राजनीति सहित बॉलीवुड की हस्तियों की झलक भी देखने को मिली। बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक रामगोपाल वर्मा एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। रंगीला, एक हसीना थी, भूत, माय वाइफ्स मर्डर और वीरप्पन आदि कई हिंदी फिल्मों के निर्देशक वर्मा अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन को देखने के लिए जोधपुर आए थे। लोकेशन देखने के लिए वह सड़क मार्ग से जैसलमेर के लिए रवाना हो गए थे। जहां स्वर्ण नगरी के पुराने खंडहर में आगामी फिल्म की शूटिंग होने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी इस फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में शुरू होगी। वहीं अभिनेता सयाजी शिंदे एयर इंडिया दिल्ली के विमान से जोधपुर पहुंचे थे। सयाजी शिंदे कुरुक्षेत्र, खिलाड़ी 420 और जोड़ी नंबर वन जैसी कई हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार वह आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए जोधपुर आए थे।

Published on: