
जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस की तीन इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्राचार्या संतोष जैन और स्लोगन प्रतियोगिता संयोजक डॉ शैलेंद्र गहलोत ने बताया कि शब्दों का युद्ध, कोरोना के विरुद्ध विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष के सुरेंद्र सिंह खींची प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष की दीपशिखा ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के घनश्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता संयोजक डॉ ललिता परिहार ने बताया कि स्वयं बचें, अपनों को बचाएं, कोरोना मुक्त राजस्थान बनाएं विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के घनश्याम ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की जय शिखा सेन ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के गौरव भार्गव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता संयोजक प्रतिभा सोनी ने बताया कि अपनों को जगाना है, कोरोना को भगाना है विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की जयशिखा सेन ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष के कमलेश कुमार ने द्वितीय, बीकॉम प्रथम वर्ष की खुशी सोलंकी तथा बीएससी प्रथम वर्ष के नारायण सुथार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।