जोधपुर

‘बधाई आपके घर बेटी जन्मी है, उम्मीद है आप टीके लगवाएंगे और शिक्षित करेंगे’

- जिला कलक्टर अब बेटी जन्म पर देंगे बधाई संदेश - जोधपुर की अनूठी पहल
less than 1 minute read
Jun 15, 2021
‘बधाई आपके घर बेटी जन्मी है, उम्मीद है आप टीके लगवाएंगे और शिक्षित करेंगे’
‘बधाई आपके घर बेटी जन्मी है, उम्मीद है आप टीके लगवाएंगे और शिक्षित करेंगे’

जोधपुर। बधाई हो आपका सौभाग्य है कि बेटी का जन्म हुआ है। उम्मीद है कि इसके सम्पूर्ण टीकाकारण का ख्याल रखेंगे। लाड-प्यार से पालेंगे और बालिका को शिक्षित करेंगे। कुछ ऐसे ही शुभकामना संदेश अब जोधपुर जिला कलक्टर उन सभी परिवारजनों को देंगे, जिनके घर बेटी का जन्म हुआ है।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में संस्थागत प्रसव में बेटी के जन्म पर खुशी व्यक्त करने के लिए माता के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के समय में ये संदेश दिए जाएंगे। यह मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत बेटी के जन्म पर बधाई देने के लिए महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए हार्दिक बधाई कार्ड का विमोचन किया। बेटा व बेटी में कोई भेदभाव मिटाने और बेटी के भी सभी तरह के टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गई है।

टीकों की जानकारी भी

परियोजना निदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई ने बताया कि इस हार्दिक बधाई कार्ड के दूसरी ओर एक वर्ष में बेटी को लगने वाले टीकों की जानकारी भी प्रकाशित की गई है व मुख्यमंत्री राजश्री योजना में मिलने वाली सहायता के बारे में भी बताया गया है।

Published on:
15 Jun 2021 11:44 pm