जोधपुर

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
less than 1 minute read
Jun 12, 2021
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

जोधपुर. पेट्रोल, डीजल, ईंधन व बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न स्थानों के पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कहीं गधे लेकर प्रदर्शन करते देखे गए तो कहीं अर्धनग्न होकर हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगते दिखाई दिए। इस प्रदर्शन में कांग्रेसजन केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करने के अनूठे उपाय करते देखे गए। निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी ने बताया कि 20 पेट्रोल पंपों पर प्रतीकात्मक धरना व विरोध प्रदर्शन किया गया। विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां हैं। सरदारपुरा विस क्षेत्र में भी पेट्रोल पंपों के सामने कांग्रेसजन ने प्रदर्शन किया। सूरसागर विस क्षेत्र में प्रो. अय्यूब खां के नेतृत्व में तो पुराने हाईकोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने हाथ में कटोरा व साथ में गधे लेकर प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस रोड स्थित पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेस नेता डॉ. अजय त्रिवेदी ने कहा कि क्रूड ऑयल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल के भाव कम नहीं हो रहे। प्रदर्शन में महापौर कुंती देवड़ा, पीसीसी सदस्य राजेन्द्रसिंह सोलंकी, कांग्रेस नेता आनंद सिंह चौहान, सुरेश व्यास, हरेंद्र सिंह राठौड़, पीसीसी सदस्य रमेश बोराणा, कांग्रेस नेता लियाकत अली रंगरेज, रामेश्वर गुर्जर, पवन मेहता, करण सिंह उ चियारड़ा, ओमकार वर्मा, हनुमान सिंह खांगटा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
लूणी विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Published on:
12 Jun 2021 11:57 am