
जोधपुर.
पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में गुरुवार को आयोजित पुलिस व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अधिकारियों और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में महिलाओं ने हथकड़ शराब बनाकर बेचने के ध्ंाधे से बाहर निकलने पर सहमति जताई। उन्होंने सरकार से आय व रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अलग-अलग बस्तियों की चालीस महिलाएं शामिल हुईं। पुलिस ने हथकड़ शराब बनाकर बेचने के धंधा बंद करने का आग्रह किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास ने सरकार की नवजीवन योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न एनजीओ के मार्फत रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने पर विचार किया गया। महिलाओं ने रोजगार के अन्य साधन मिलने पर अवैध धंधा छोडऩे की इच्छा जताईं। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर एडीसीपी भागचंद मीणा, एसीपी दरजाराम सहित विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।