जोधपुर

कार में नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी

.800 प्रतिबंधित नशीली गोलियां जब्त, एक गिरफ्तार- कार जब्त, औषधि नियंत्रण अधिकारी ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
less than 1 minute read
Mar 07, 2024
कार में नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी, युवक गिरफ्तार
कार में नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी, युवक गिरफ्तार

जोधपुर।
औषधि नियंत्रण विभाग और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने पाल रोड पर मंगलदीप टॉवर के पास कार में सवार एक व्यक्ति से प्रतिबंधित नशे की आठ सौ गोलियां जब्त की। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर कार जब्त की गई है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार यादव ने बताया कि कार में एक युवक के पास प्रतिबंधित नशीली गोलियां होने की सूचना मिली। औषधि नियंत्रण अधिकारी पंकज गहलोत व आशी दत्त गज्जा ने पाल रोड पर मंगलदीप टॉवर के पास कार रुकवाई। तलाशी लेने पर उसके पास नशीली गोलियां मिली। जो प्रतिबंधित है। थानाधिकारी नितिन दवे भी मौके पर पहुंचे। कार चालक संजय त्यागी से 80 पत्तों से 800 प्रतिबंधित नशीली गोलियां जब्त की गईं। एनडीपीएस एक्ट में एफआइआर दर्ज कर नशीली गोलियां व कार जब्त कर चौहाबो सेक्टर-11 निवासी संजय (44) पुत्र श्योराज त्यागी को गिरफ्तार किया गया। जांच कर रहे प्रतापनगर सदर थानाधिकारी ने आरोपी को कोर्ट में पेश रिमाण्ड लिया है।
नशा छोड़ने या मनोरोगी के लिए अस्पताल से मिलती हैं दवाइयां
पुलिस का कहना है कि आरोपी संजय की पहले दवाइयों की दुकान थी। जब्त प्रतिबंधित नशीली दवाइयों में बीपीरोनॉमसिन सॉल्ट था। यह दवाइयां नशा छुड़वाने के लिए अथवा मनोरोगी को सिर्फ अस्पताल से ही दी जाती हैं। आरोपी संजय यह दवाइयां कहां से लाया था और किसके लिए ले जा रहा था इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

Published on:
07 Mar 2024 06:25 am