जोधपुर

राजस्थान पहुंची ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की खेप, गांवों में हो रही वितरित

जयपुर फूट यूएसए की पहल पर ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की एक और खेप राजस्थान पहुंची। यह भगवान महावीर विकलंाग सहायता समिति को सौंपी गई है। वहीं राजस्थान फाउंडेशन अमरीका चेप्टर और राजस्थान फाउंडेशन जयपुर के प्रयासों से शेखावटी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक मशीनें पहुंचाई जा रही है।
less than 1 minute read
May 19, 2021
राजस्थान पहुंची ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की खेप, गांवों में हो रही वितरित
राजस्थान पहुंची ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की खेप, गांवों में हो रही वितरित

जोधपुर। जयपुर फूट यूएसए की पहल पर ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की एक और खेप राजस्थान पहुंची। यह भगवान महावीर विकलंाग सहायता समिति को सौंपी गई है। वहीं राजस्थान फाउंडेशन अमरीका चेप्टर और राजस्थान फाउंडेशन जयपुर के प्रयासों से शेखावटी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक मशीनें पहुंचाई जा रही है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी महेश कुमार खींचड़ ग्रामीण क्षेत्रों में मशीनें पहुंचे के लिए समन्वय कर रहे हैं। बुधवार को शेखावटी में 4, जयपुर में 3 मशीनें दी दी गई। वहीं ऑक्सीजन ऑन व्हील वाहन बनवाने वाले निखिल मेहता दो और वाहन तैयार कर रहे हैं। इसके लिए 9 मशीनें और जोधपुर पहुंची है।
कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कानून हो

जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने सभी प्रकार के उपकरणों एवं दवाइयों को एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट में नोटिफाई करके उन सभी उपकरणों एवं दवाइयों की रेट तय करने की बात कही है। जिससे कि उपकरणों की कालाबाजारी रुके और पकड़े गए दोषियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत कड़ी सजा दी जाए। ऐसे मामलो में पुलिस एवं न्याय पालिका त्वरीत कार्रवाई करे। 15 दिन में चार्जशीट पेश हो और मुकदमे को वर्चुअल फास्ट ट्रैक कोर्ट के द्वारा त्वरित गति से दोषियों को सजा दी जाए।

Published on:
19 May 2021 11:04 pm