जोधपुर

शिकार की टोह में घूम रहे कांस्टेबल व एक अन्य को ग्रामीणों ने पीटा

- बन्दूक छीन पुलिस को सौंपी, खुद को छुड़ाकर दोनों भागे
less than 1 minute read
Constable and another victim beaten by villagers
शिकार की टोह में घूम रहे कांस्टेबल व एक अन्य को ग्रामीणों ने पीटा

जोधपुर. लूनी थानान्तर्गत सरेचां गांव में धोलिया नाडा के पास ग्रामीणों ने शिकार की टोह में घूम रहे मोटरसाइकिल सवार कांस्टेबल व उसके एक साथी को सोमवार मध्यरात्रि पकड़ लिया और पिटाई कर डाली। दोनों से टोपीदार बन्दूक छीनकर पुलिस को सौंपी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद थाने से लौटते समय सरेचां विद्यालय के पास एसयूवी में आए कांस्टेबल व साथियों ने मोटरसाइकिल पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। लूनी थाने में परस्पर विरोधी मामले दर्ज किए गए हैं।
धोलिया नाडा के पास रात करीब एक बजे मोटरसाइकिल सवार कांस्टेबल सत्यपालसिंह व शक्ति सरगरा उर्फ भूटिया को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि टोपीदार बंदूक व थैले में बारूद के साथ दोनों युवक शिकार करने की फिराक में थे, लेकिन पहले से घात लगाकर बैठे ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पकडक़र पिटाई कर डाली। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बंदूक व बारूद का थैला छीन लिया। जिसे पुलिस को सौंपा। कांस्टेबल सत्यपाल व शक्ति भाग निकले। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) डॉ रवि के अनुसार कांस्टेबल के शिकार की फिराक में बंदूक लेकर घूमने और ग्रामीणों के पकड़े जाने की सूचना मिली। कांस्टेबल सत्यपालसिंह ड्यूटी पर नहीं आया। अनुपस्थिति लगाई गई है। उसको लाइन हाजिर कर दिया गया।

Published on:
22 May 2019 12:58 am