जोधपुर

आईएएस परीक्षा: कृषि, विज्ञान व पर्यावरण से जुड़े सवालों ने उलझाया

IAS exam news - जोधपुर में आधे से भी कम पहुंचे परीक्षा देने- अगले महीने परीक्षा परिणाम घोषित करने की उम्मीद
less than 1 minute read
आईएएस परीक्षा: कृषि, विज्ञान व पर्यावरण से जुड़े सवालों ने उलझाया
आईएएस परीक्षा: कृषि, विज्ञान व पर्यावरण से जुड़े सवालों ने उलझाया

जोधपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को देशभर में आईएएस प्री परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में इस बार परंपरागत तौर पर पूछे जाने वाले इतिहास, राजनीति विज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्नों के स्थान पर कृषि, कृषि उत्पाद, एमएसपी, अर्थशास्त्र, विज्ञान व पर्यावरण छाया रहा। करंट अफेयर्स के दो-तीन ही प्रश्न थे। परीक्षार्थियों का कहना है कि प्रश्न पत्र का स्तर थोड़ा कठिन था। ऐसे में पिछले साल की तुलना में कटऑफ कुछ नीचे जा सकती है।

हर साल आईएएस-प्री परीक्षा का आयोजन मई महीने में होता है और अक्टूबर में मुख्य परीक्षा होती है लेकिन इस बार कोरोना लॉकडाउन के कारण मुख्य परीक्षा के स्थान पर अब जाकर प्री परीक्षा हो रही है। परीक्षा परिणाम अगले महीने घोषित करने की संभावना है।

जोधपुर में 46 प्रतिशत परीक्षाार्थी ही आए
जोधपुर में परीक्षा के लिए 7 हजार 859 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी में सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र था, जिसमें 3651 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 4208 अनुपस्थित रहे। दूसरे पारी दोपहर 2.30 से अपराह्न 4.30 में कॉम्प्रेहिसव, मैथ्स, रीजनिंग, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड का प्रश्न पत्र था। दूसरी पारी में 40 विद्यार्थी और कम हो गए। कुल मिलाकर 45.95 प्रतिशत ने परीक्षा दी। दोनों प्रश्न पत्र दो सौ-दो सौ अंक के थे। दूसरी पारी का प्रश्न पत्र केवल क्वालिफाइंग है। प्रथम पारी में सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र के आधार पर वरियता सूची बनेगी।

इस परीक्षा केंद्र पर केवल 11 परीक्षार्थी
जोधपुर में परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए। सर्वाधिक परीक्षार्थी सीएचबी सेंट्रल एकेडमी और केंद्रीय विद्यालय आर्मी-1 में थे। यहां प्रत्येक में 480 परीक्षार्थी थे। लाल मैदान स्थित बालिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 29 पंजीकृत थे, जिसमें से केवल 11 जने परीक्षा देने पहुंचे।

Published on:
04 Oct 2020 06:43 pm