जोधपुर

AGRICULTURE UNIVERSITY–कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 18 को

- वर्चुअल समारोह में मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता- समारोह में 5 छात्राओं सहित 8 को दिए जाएंगे गोल्ड मेडल
less than 1 minute read
Jan 17, 2021
AGRICULTURE UNIVERSITY--कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 18 को
AGRICULTURE UNIVERSITY--कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 18 को

जोधपुर।
कृषि विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त सामारोह सोमवार को होगा, कोरोना के कारण समारोह वर्चुअल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। विवि के कुलपति डॉ बीआर चौधरी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे, विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व दीक्षान्त अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि शिक्षा व अनुसंधान विभाग के सचिव डॉ त्रिलोचन महापात्र होंगे।
8 को मिलेंगे गोल्ड मेडल
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ मनमोहन सुंदरिया ने बताया कि समारोह में 273 कृषि स्नातक व 26 स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को वर्ष 2019 व 2020 के लिए उपाधि दी जाएगी। इसी प्रकार वर्ष 2019 व 2020 के लिए 8 विद्यार्थियों जिनमें से 5 छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ एमएल मेहरिया ने बताया कि समारोह में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रबंध मण्डल व विद्या परिषद के सदस्य, उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थी व उनके परिजन ऑनलाइन जुड़ेंगे।

Published on:
17 Jan 2021 07:48 pm