जोधपुर

बीएसएफ में दीक्षांत परेड, 52 जवान बीएसएफ में शामिल

Rajasthan BSF - 44 सप्ताह का लिया प्रशिक्षण
less than 1 minute read
बीएसएफ में दीक्षांत परेड, 52 जवान बीएसएफ में शामिल
बीएसएफ में दीक्षांत परेड, 52 जवान बीएसएफ में शामिल

जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मंडोर रोड स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में शनिवार को नव आरक्षकों के बैच संख्या-238 का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 52 नव आरक्षकों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और एकता व अखंडता कायम रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ सीमांत मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक बीएल मीणा ने परेड का निरीक्षण किया। नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए मीणा ने जवानों को बढ़ते नक्सलवाद और आतंकवाद से लडऩे के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। साथ ही मानव मूल्यों को महत्व देते हुए सदैव कर्तव्य पथ पर आगे बढऩे की सीख दी।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को सम्मानित किया गया। जलवाहक नरेंद्र सिंह को ओवरऑल प्रथम और जलवाहक प्रदीप स्वामी को द्वित्तीय पुरस्कार मिला। जितेंद्र कुमार बेस्ट ड्रिल, रतिराम बेस्ट फायरिंग और प्रभाकरण को बेस्ट एंडूरेंस का सम्मान मिला। जवानों ने सहायक प्रशिक्षण केंद्र में महा निरीक्षक मदन सिंह राठौड़ और मुख्य प्रशिक्षक कमांडेंट योगेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में 44 सप्ताह का प्रशिक्षण लिया।

Updated on:
12 Jun 2021 05:32 pm
Published on:
12 Jun 2021 05:32 pm