जोधपुर

कोरोना के कर्मवीर : अहमदाबाद में कोरोना मरीजों के बीच जोधपुर के दम्पती योद्धा निभा रहे फर्ज

अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉस्पिटल में 350 से अधिक कोरोना मरीज भर्ती हैं और उनकी सेवाएं देने में जुटे हंै जोधपुर के 'दम्पती योद्धा' मनीष तिवाड़ी व कविता तिवाड़ी। वे अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत हैं और इनके डेढ साल का बच्चा भी हैं।
less than 1 minute read
corona ke karamvir : jodhpur couple is providing services at ahemdabad
कोरोना के कर्मवीर : अहमदाबाद में कोरोना मरीजों के बीच जोधपुर के दम्पती योद्धा निभा रहे फर्ज

जोधपुर. अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉस्पिटल में 350 से अधिक कोरोना मरीज भर्ती हैं और उनकी सेवाएं देने में जुटे हंै जोधपुर के 'दम्पती योद्धा' मनीष तिवाड़ी व कविता तिवाड़ी। वे अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत हैं और इनके डेढ साल का बच्चा भी हैं, जिसे उन्होंने घर पर अपने सम्बन्धी के भरोसे छोड़ के अस्पताल आते है। लगभग 2 महीने से कोरोना रोगियों की सेवा में जुटे हैं।

इस बीच स्टाफ के उनके कई साथी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इन हालात में भी वे दोनों अपने फर्ज को एक योद्धा की तरह ही निभा रहे हैं। तिवाड़ी दम्पति बताते हैं कि वे रोज करीब 12 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। मरीज को दवाएं देते हैं और वेंटिलेटर पर जो रोगी है, उनका अलग से ध्यान रखते हैं।

मां के कई बार छलक पड़ते हैं आंसू
मनीष कहते हैं कि अमूमन वे प्रत्येक महीने में एक बार जोधपुर आ जाते थे लेकिन इस बार 3-4 महीने हो गए हैं। फोन पर परिजनों से बात हो जाती है। घर वाले ज्यादा चिंता करते हैं। मां के कई बार आंसू छलक पड़ते हैं। लेकिन, उनको ज्यादा परेशान नहीं करना चाहते।

Published on:
23 Apr 2020 01:45 pm