जोधपुर

जुलाई माह में लगातार दूसरे मंगलवार कोरोना शून्य

    जून से धीमा जुलाई में कोरोना, औसतन 5 संक्रमित मिल रहे
less than 1 minute read
Jul 13, 2021
जुलाई माह में लगातार दूसरे मंगलवार कोरोना शून्य
जुलाई माह में लगातार दूसरे मंगलवार कोरोना शून्य

जोधपुर. कोरोना संक्रमण के मंगलवार को फिर शून्य संक्रमित मिले। जबकि गत मंगलवार भी कोरोना का आंकड़ा डेढ़ साल बाद शून्य आया था। कोरोना का मंगलवार शाम एक बार फिर शून्य आंकड़ा देख शहरवासियों के चेहरे खिले नजर आए। शहर के 9 जोन व जिले के 10 ब्लॉक में एक भी रोगी संक्रमित नहीं मिला। जबकि कोरोना संक्रमण जून से भी धीमा जुलाई माह में चल रहा है। गत जून माह में औसतन हर रोज 27 संक्रमित निकले थे। जून पूरे में 819 पॉजिटिव आए। वहीं इस बार जुलाई माह में औसतन 5 संक्रमित निकल रहे हैं। गौरतलब हैं कि जुलाई माह के 13 दिनों में 61 नए केस मिले और 131 डिस्चार्ज किए गए हैं। इस साल 71906 जने संक्रमित, 67393 डिस्चार्ज और 12 सौ मौतें हुई हैं।

पूरे जोधपुर संभाग से निकले शून्य संक्रमित

राज्य स्तरीय रिपोर्ट में पूरे जोधपुर संभाग के छह जिलों में शून्य संक्रमित पाए गए। जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, पाली व जोधपुर समेत सभी जिलों में शून्य संक्रमित आए।

Published on:
13 Jul 2021 10:33 pm