जोधपुर

भारतीय रेलवे पर पसरने लगा कोरोना का आतंक, अब ट्रेनों के एसी कोच से हटा दिए जाएंगे पर्दे

ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वालों को कंबलों के कारण कोरोना से संक्रमित होने का खतरा सता रहा है। इसी आशंका को देखते हुए रेलवे सतर्क हो गया है जोधपुर रेल मण्डल ने एहतियात के तौर पर कदम उठाए है। इसके तहत रेलवे ने ट्रेनों के एसी कोच के पर्दे हटाने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
coronavirus effect curtains will be removed from indian railways train
भारतीय रेलवे पर पसरने लगा कोरोना का आतंक, अब ट्रेनों के एसी कोच से हटा दिए जाएंगे पर्दे

जोधपुर. ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वालों को कंबलों के कारण कोरोना से संक्रमित होने का खतरा सता रहा है। इसी आशंका को देखते हुए रेलवे सतर्क हो गया है जोधपुर रेल मण्डल ने एहतियात के तौर पर कदम उठाए है। इसके तहत रेलवे ने ट्रेनों के एसी कोच के पर्दे हटाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने रविवार को तीन ट्रेनों जोधपुर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट, साबरमती इंटरसिटी व जोधपुर- गांधीधाम सुपरफास्ट ट्रेनों के एसी कोचों से सभी पर्दे हटा दिए हैं।

ये भी कदम उठाए
रेलवे की ओर से 6 मार्च से शुरू हुई आपकी टे्रन योजना में अधिकारियों को नामित किया गया है। इसके तहत संबंधित अधिकारी कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेंगे। जिनका तत्काल प्रभाव से लागू करना होगा

अब आंगनबाड़ी केंद्र भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे
धुंधाड़ा. निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर ने रविवार को एक आदेश जारी कर 31 मार्च तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश जारी किए है। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका के 15 मार्च के अंक में आंगनबाड़ी के नौनिहालों को भी छुट्टी का इंतजार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर ने रविवार को यह आदेश जारी कर दिया। राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के विद्यालयों, सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी नहीं किए थे।

Published on:
16 Mar 2020 11:44 am