जोधपुर

अफीम दूध की तस्करी में आरोपी दम्पती गिरफ्तार

पीपाड़सिटी (जोधपुर). पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की बिक्री के विरुद्ध अभियान में शुक्रवार को बड़ी सफलता अर्जित करते हुए तस्कर दम्पति को गिरफ्तार करने के साथ उनके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम अफीम दूध के साथ नकदी व वाहन को जब्त किया हैं।
less than 1 minute read
Feb 05, 2021
अफीम दूध की तस्करी में आरोपी दम्पती गिरफ्तार
अफीम दूध की तस्करी में आरोपी दम्पती गिरफ्तार

पीपाड़सिटी (जोधपुर). पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की बिक्री के विरुद्ध अभियान में शुक्रवार को बड़ी सफलता अर्जित करते हुए तस्कर दम्पति को गिरफ्तार करने के साथ उनके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम अफीम दूध के साथ नकदी व वाहन को जब्त किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड अभियान के तहत शुक्रवार को कुल 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ 50 हजार रुपए, एक मेजर जीप को जब्त करने के साथ आरोपी निम्बाराम, गोपदेवी को पीपाड़सिटी पुलिस थाना टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अति पुलिस अधीक्षक सुनिल के पंवार, वृताधिकारी बिलाड़ा हेमन्त नोगिया के निर्देशन में थानाधिकारी बाबूलाल राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

इसमेें अधिकारियों के निर्देशन मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को पीपाड़सिटी के सिलारी रोड आवास पर दबिश देकर छापला निवासी निम्बाराम देवासी व उसकी पत्नी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ 50 हजार रुपए, एक मेजर जीप बरामद करने के साथ आरोपी दम्पती के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बोरुंदा थानाधिकारी चैनप्रकाश को अनुसंधान सुपुर्द किया गया। कयाल ने कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Published on:
05 Feb 2021 11:46 pm