जोधपुर

शादी से कुछ दिन पहले बेटी ने उठाया ऐसा कदम की परिजनों के उड़ गए होश

शादी से आठ दिन पहले युवती हुई लापता
less than 1 minute read
Nov 25, 2020
शादी से कुछ दिन पहले बेटी ने उठाया ऐसा कदम की परिजनों के उड़ गए होश
शादी से कुछ दिन पहले बेटी ने उठाया ऐसा कदम की परिजनों के उड़ गए होश

पीपाड़ सिटी (जोधपुर). पुलिस थाने में एक युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सालवा खुर्द निवासी गोविंदराम बावरी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके ताऊ की लड़की लीला(19) पुत्री पूनाराम जिसकी 30 नवम्बर को शादी होनी है। 22 नवम्बर को दोपहर करीब 3 बजे के लीला बिना बताए घर से गायब हो गई। उसने जेवरात भी पहन रखे थे। परिजनों ने रिपोर्ट में अंदेशा जताया कि साथिन-पीपाड़ सिटी बाइपास रोड निवासी किशोर पुत्र श्रवणराम बावरी पर युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की।

क्षतिग्रस्त सड़क से हादसे की आशंका
पुन्दलू.़बोरून्दा कस्बे से सीधा पटेलनगर जाने वाली मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने वाहन चालक परेशान हो रहे है। यहां के ग्रामीणो व वाहन चालको ने बताया की बोरून्दा कस्बे से सीधा पटेल नगर जाने वाली मुख्य सड़क की लबें समय से सुध नही लेने सड़क पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । एव खढढे पड़ गये ।क्षतिग्रस्त सड़क पर नालियों का पानी भरा होने से सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया । एव खढढों मे नालियो पर का पानी भरा है। इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है । प्रतिदिन दुपहिया वाहन चालक खढढों मे गिरते रहते है । जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता है । वाहन चालक को चोट भी लग जाती ।एव कीचड़ से भर जाता है । पहले भी इस सड़क पर कई वाहन खडडो मे गिर चुके है । यहां के ग्रामीणो ने सरपंच व उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया । लैकिन किसी ने भी सुध नही ली।

Published on:
25 Nov 2020 06:29 pm