जोधपुर

क्राइम फाइल : परीक्षा की तैयारी करते यूं मौत को लगाया गले, लूट, चोरी और एटीएम हैक की इन घटनाओं ने दहलाया जोधपुर

बासनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला पति रात 8.30 बजे घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद मिला।
2 min read
crime scene in jodhpur
crime news of jodhpur, Woman commits suicide, suicide in jodhpur, atm loot in jodhpur, purse loot, illegal weapon case, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. बीएड के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक महिला ने शनिवार रात भगत की कोठी पीली टंकी के पास स्थित मकान के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। एएसआई मोतीराम के अनुसार मूलत: बाड़मेर में सिणधरी के पास डांडोली गांव हाल भगत की कोठी में पीली टंकी के पास निवासी लहरो (20) पत्नी खेताराम जाट ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी है। बासनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला पति रात 8.30 बजे घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाया। तब महिला चुनरी के फंदे से लटक रही थी। जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

पिस्तौल, देशी कट्टा व कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार


बोरानाडा थाना पुलिस ने भाण्डू गांव के पास शनिवार को एक व्यक्ति के कब्जे से एक पिस्तौल, देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार भाण्डू गांव निवासी भंवर सिंह के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली। शाम को वह भाण्डू से जोधपुर आ रहा था। तब पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्तौल और 7.65 एमएम व 8 एमएम के दो जिन्दा कारतूस लोड मिले। जिस पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भाण्डू निवासी भंवर सिंह पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार किया।

जीप में लिफ्ट दी, मारपीट कर मोबाइल व पर्स लूटा


शहर में आमजन से लूटपाट की वारदातें बदस्तूर जारी हैं। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड एक व्यक्ति को जीप में लिफ्ट देने के बाद कुछ युवकों ने मारपीट की और पर्स व मोबाइल लूट लिया। केबीएचबी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मूलत: बाड़मेर में सिणधरी हाल केबीएचबी में सेक्टर 5 जी निवासी जगदीश पुत्र हिम्मताराम जाट शनिवार रात अपने मित्र सुधांशु के साथ सांगरिया स्थित ओवरब्रिज के पास से निकल रहा था। तभी वहां एक बोलेरो में कुछ युवक आए। उन्होंने वाहन रुकवाया और लिफ्ट ली। चालक ने इसरो टावर के पास सुनसान जगह वाहन रोका और मारपीट कर पर्स व मोबाइल लूट लिया। केबीएचबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लुटेरों का पता नहीं लग पाया है।

Published on:
15 Jul 2018 03:49 pm