10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
गौमाता पर बढ़ती राजनीति के बीच वायरल हो रहा ये वीडियो, यहां के मुस्लिम गाय को मानते हैं मां
Play video

गौमाता पर बढ़ती राजनीति के बीच वायरल हो रहा ये वीडियो, यहां के मुस्लिम गाय को मानते हैं मां

खान के वीडियो से जहां हिन्दू मुस्लिम एकता को बल मिल रहा है। वहीं क्षेत्रीय लोग भी उनकी सराहना कर रहे हैं।
Google source verification

दिलावर सिंह/बेलवा/जोधपुर. देश मे जहां गौमाता के मुद्दे पर राजनीति का माहौल गर्माया हुआ है। गाय के जरिए समाजकंटक हिन्दू व मुस्लिमों में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जोधपुर जिले के चांचलवा गांव सहित मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में गाय को मां के समान ही मान कर उनका रक्षण किया जा रहा है और गाय का दूध उपयोग में लिया जा रहा है। यहां के रहवासी बशीर खान का एक वीडियो इन दिनों खासा वायरल हो रहा है। इसमें सिंधी मुसलमान बशीर खान गौ पालन को लोगों से आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए आसपास के 8-10 गांवो में मुस्लिमों द्वारा करीब 1000 घरों में गौपालन के बारे में बताया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि गाय हमारी माता के समान है। पवित्र ग्रन्थ कुरान में भी गाय के दूध को शिफा यानि फायदेमंद बताया गया है। उन्होंने कहा कि गाय पर राजनीति करने वाले लोग अब सतर्क हो जाएं क्योंकि हम भी गौ माता को उनसे कई ज्यादा प्रेम करते हैं। उन्होंने ढाणियों में पाली जा रही गाय की कई नस्लों की भी जानकारी दी। खान के वीडियो से जहां हिन्दू मुस्लिम एकता को बल मिल रहा है। वहीं क्षेत्रीय लोग भी उनकी सराहना कर रहे हैं।