जोधपुर

RAILWAY — 130 की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल ट्रेन, पढि़ए पूरी खबर

जोधपुर रेल मण्डल:160 किमी रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य पूरा- जोधपुर मण्डल के राइकाबाग फुलेरा रेलखंड तक 254 किमी दोहरीकरण कार्य प्रगति पर- दोहरीकरण के बाद समय पर चलेगी ट्रेनें, यात्रियों को होगी सुविधा
less than 1 minute read
Jun 23, 2022
RAILWAY --- 130 की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल ट्रेन, पढि़ए पूरी खबर
RAILWAY --- 130 की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल ट्रेन, पढि़ए पूरी खबर

जोधपुर।

रेलवे ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए इलेक्टि्रफिकेशन के साथ ही दोहरीकरण पर भी ध्यान दे रहा है। जोधपुर रेल मण्डल पर फुलेरा से राईकाबाग तक 254 किलोमीटर रेलखंड पर रेल दोहरीकरण का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि खारिया खंगार-पीपाड़ रोड़ जंक्शन 30 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण के कार्य पूरा होने पर मण्डल पर अब तक 160 किलोमीटर रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य पूर्ण करवाया जा चुका है। रेलवे की ओर से चरणबद्ध तरीके से शेष कार्य भी निर्धारित समय अवधि में पूरा करवाया जा रहा है। इस रेलखंड पर रेल दोहरीकरण पूरा होने से ट्रेनों का संचालन समय में कमी आएगी तथा क्रॉसिंग में लगने वाले समय में बचत होगी । साथ ही, सवारी गाड़ियां समय पर अपने गंतव्य स्थल को पहुंचेगी। मालगाड़ियों का संचालन सुगम होगा और निर्धारित स्टेशनों तक जल्दी पहुंच सकेगी।
-------

पीपाड़ रोड़-खारिया खंगार रेलखंड पर 130 की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल
पश्चिम क्षेत्र के संरक्षा आयुक्त आरके शर्मा ने मण्डल के खारिया खंगार से पीपाड़ रोड के बीच करवाए गए दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और बिछाई गई नई लाइन पर 130 स्पीड से रन ट्रायल लिया। संरक्षा आयुक्त मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय व मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीआरएस स्पेशल ट्रेन से खारिया खंगार रेलवे स्टेशन पहुंचे और मोटर ट्रॉली से खारिया खंगार से पीपाड़ रोड तक निरीक्षण किया । शर्मा ने 30 किलोमीटर रूट खंड पर कराए गए दोहरीकरण कार्य के साथ खंड के खारिया खंगार , उम्मेद, साथिन रोड व पीपाड़ स्टेशनों का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

Published on:
23 Jun 2022 10:53 am