
जोधपुर।
हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक से 16 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी (16 Crore Rs fraud with handicraft exporter) के मामले में महामंदिर थाना पुलिस (Police station Mahamandir) ने उदयपुर (Two excuse arrested in 16 Crore fraud case) से बैंक के एक खाता धारक व साजिश में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया। बैंक खातों में जमा 32 लाख रुपए रिफण्ड करवाकर सवा करोड़ रुपए बैंक खातों में फ्रीज करवाए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन के अनुसार पावटा बी रोड निवासी हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी अरविंद कालानी से 16.25 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में उदयपुर में सवीना थानान्तर्गत तितड़ी निवासी मानव (28) पुत्र नाथूलाल गर्ग और उदयपुर में सुखेर थानान्तर्गत बेतला निवासी दीपक (28) पुत्र जगदीश सोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपक गैस चूल्हा रिपेयर करता है। वहीं, मानव एक कम्पनी में जॉब करता है। इनमें एक आरोपी बैंक खाता धारक है और दूसरा साजिश में शामिल था। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सिर्फ 32 लाख रिफण्ड, एक करोड़ और रिफण्ड के प्रयास
विदेशी कम्पनी में निवेश का झांसा देकर हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक से गत 1 से 21 नवम्बर तक 101 लेन-देन कर देश के विभिन्न शहरों के बैंक खाताें में 16 करोड़ 26 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए थे। गत 28 नवम्बर को धोखाधड़ी व साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त मांगीलाल के नेतृत्व में महामंदिर थानाधिकारी हरीश सोलंकी, डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल, उप निरीक्षक महेश कुमार, साइबर सैल के एएसआइ राकेशसिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्रसिंह व प्रवीण ने राशि जमा होने वाले बैंक खाते सीज करवाए थे। इनमें सिर्फ 32 लाख रुपए थे। जो रिफण्ड करवा दिए गए। वहीं, इन खातों से अनेक दूसरे खातों में राशि ट्रांसफर कराई गई थी। जिनमें सवा करोड़ रुपए फ्रीज कराए गए हैं। इनमें से एक करोड़ रुपए रिफंड कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।