जोधपुर

पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति ठप

पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति ठप फलोदी. एनएच - 11 के चल रहे निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण नागौर चौराहा के निकट पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से इस पाइप लाइन से जुड़ी नहर परियोजना कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से नहरी जलापूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में कॉलोनी में निवास करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Feb 13, 2019
damage in pipeline
पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति ठप

फलोदी. एनएच - 11 के चल रहे निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण नागौर चौराहा के निकट पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से इस पाइप लाइन से जुड़ी नहर परियोजना कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से नहरी जलापूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में कॉलोनी में निवास करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद तुलछी देवी ने कार्यकारी एजेंसी इरकॉन के प्रोजेक्टर मैनेजर को भेजे पत्र में बताया कि एनएच - 11 के नागौर चौराहा के निकट चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान नहर परियोजना कॉलोनी में नहरी पानी आपूत््िर करने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी सूचना देने के दस दिन बाद भी इस लाइन को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। जिससे पानी व्यर्थ में बह रहा है और कॉलोनी के लोग पेयजल संकट भुगतने को मजबूर है। कॉलोनी के लोगों को मजबूरन नलकूप का खारा पानी उपयोग लेना पड़ रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त हुई इस पाइन लाइन को तत्काल दुरूस्त करवाने का आग्रह किया है। (निसं)

Updated on:
13 Feb 2019 10:35 am
Published on:
13 Feb 2019 10:35 am