जोधपुर

Weather: बादलाें की रेलमपेल से दिन का पारा 25 डिग्री से ऊपर

Weather Alert
less than 1 minute read
Weather: बादलाें की रेलमपेल से दिन का पारा 25 डिग्री से ऊपर
Weather: बादलाें की रेलमपेल से दिन का पारा 25 डिग्री से ऊपर

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही रही। बादलों की रेलमपेल से सूबे के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा 25 डिग्री के पास आ गया। इससे सर्दी से काफी राहत मिली। डूंगरपुर 29.7, बाड़मेर 28.7 और जालोर 28.4 के साथ सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले शहर रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जनवरी का महीना खत्म होने को है। ऐसे में अब तेज सर्दी पड़ने की संभावना कम ही है।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। भोर से ही बादलों की आवाजाही शुरू होने से धूप देर से निकली। दिन में सूरज व बादलों की लुकाछिपी चलती रही। इससे दोपहर में तापमान 26.7 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में सर्दी से निजात मिली। शाम ढलने के बाद धीरे-धीरे सर्दी का असर महसूस होने लगा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

Published on:
28 Jan 2024 08:18 pm