जोधपुर

Attempt to murder : चाकू से युवक के गले पर जानलेवा हमला

- आपसी रंजिश का मामला, हमलावर फरार
less than 1 minute read
Oct 13, 2022
Attempt to murder : चाकू से युवक के गले पर जानलेवा हमला
Attempt to murder : चाकू से युवक के गले पर जानलेवा हमला

जोधपुर।
नागौरी गेट थानान्तर्गत (Police station Nagouri gate) कागा कागड़ी (Kaga Kagari) में आपसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात एक युवक के गले पर चाकू से हमला (Attempt to murder on a man by sharp weapon) कर दिया गया। खून से लथपथ युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल (Mathuradas mathur hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
थानाधिकारी शेषकरण बाहरठ ने बताया कि कागा कागड़ी निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद उस्मान पर चाकू से हमला किया गया है। चाकू गले में लगने से खून बहने लगा। चिल्लाने पर आस-पास के लोग मौके पर आए और परिजन को सूचित कर उसे पावटा सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस वारदातस्थल और फिर अस्पताल पहुंची, जहां घायल के पर्चा बयान के आधार पर कागा कागड़ी निवासी बंटी मेघवाल के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों के बीच आपसी रंजिश बताई जाती है।

Updated on:
13 Oct 2022 12:25 am
Published on:
13 Oct 2022 12:25 am