जोधपुर

आपसी रंजिश में धारदार हथियार-लाठियों से युवक पर जानलेवा हमला

आपसी रंजिश में धारदार हथियार-लाठियों से युवक पर जानलेवा हमला
less than 1 minute read
Jun 14, 2021
आपसी रंजिश में धारदार हथियार-लाठियों से युवक पर जानलेवा हमला
आपसी रंजिश में धारदार हथियार-लाठियों से युवक पर जानलेवा हमला

आपसी रंजिश में धारदार हथियार-लाठियों से युवक पर जानलेवा हमला
जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत विद्याशाला के पास एक जिम के बाहर आपसी रंजिश में नकाबपोश युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार व लाठियों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार चांदपोल छोटी भील बस्ती निवासी विजय पुत्र जगदीश वैष्णव विद्याशाला में एक जिम में खड़ा था। तब हनुमान बिश्नोई ने उसे बाहर बुलाया, जहां बिना नम्बर के दो वाहनों में आए दस-पन्द्रह नकाबपोश व्यक्तियों ने धारदार हथियार व लाठियों से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर, हाथ व पांवों में अनेक वार किए गए। वह किसी तरह भागने लगा तो हमलावरों ने पीछा कर पकड़ लिया और फिर हमला किया। आखिरकार उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। हमले की साजिश में सेठी बिश्नोई के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी रंजिश है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Published on:
14 Jun 2021 01:48 am