जोधपुर

जानलेवा कोरोना: 7 और मौतें

    जोधपुर में मृतकों की संख्या हुई 7 सौ के बाहर
less than 1 minute read
Nov 29, 2020
Feature image

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना से मृतकों की संख्या 700 को पार कर चुकी है। अस्पतालों में गंभीर मरीज ही भर्ती चल रहे है। ज्यादातर भर्ती मरीज ऑक्सीजन व वेंटिलेटर के सहारे हैं। जोधपुर में रविवार को कोरोना से 7 और मौतें हो गई। जोधपुर में 440 नए संक्रमित मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने फिर अपनी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित 395 ही बताए। जबकि संक्रमितों की संख्या ज्यादा हैं। अब तक 54473 मरीज संक्रमित हुए हैं। पिछले 29 दिनों में 14736 मरीज संक्रमित और 198 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। शहर जोन में सर्वाधिक संक्रमित रेजिडेंसी जोन से 34 और देहात में बनाड़ ( मंडोर) से 27 संक्रमित सामने आए हैं।

इन 7 मरीजों ने दम तोड़ा
राजदादी अस्पताल में भर्ती उम्मेद चौक निवासी घनश्याम दास गोपा (77 ) का निधन हो गया। गोपा जैसलमेर पुष्करणा समाज समिति के उपाध्यक्ष थे। महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हिम्मनगर निवासी कैलाश (21 ), इंद्रा कॉलोनी एयरफोर्स निवासी पुखराज देवी (59 ), मथानिया रोड तिंवरी निवासी राखू देवी (84 ) का निधन हो गया। एमडीएम अस्पताल में प्रतापनगर निवासी नानी बाई ( 80) की मौत हो गई। एम्स जोधपुर में उषा जैन (62 ) और चांदपोल रोड निवासी चेतन ( 60) का भी निधन हो गया।

Published on:
29 Nov 2020 10:59 pm