जोधपुर

गांवों में नहीं थम रहा सांपों का जानलेवा खेल

बेलवा (जोधपुर). अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने वन्यजीवों को ही मनोरंजन व खेल का माध्यम बना दिया है। गांवों में जहरीले सांपों के साथ खेलने की जानलेवा घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही।
2 min read
Jun 10, 2018
Deadly game of snakes in villages
गांवों में नहीं थम रहा सांपों का जानलेवा खेल

बेलवा (जोधपुर). अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने वन्यजीवों को ही मनोरंजन व खेल का माध्यम बना दिया है। गांवों में जहरीले सांपों के साथ खेलने की जानलेवा घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही।

कुछ माह पहले लोहावट में भोपे द्वारा एक युवक के गले में सांप डाल सेल्फी खिंचवाने के चक्कर में युवक को सांप ने डस लिया था और उसकी मौत हो गई। इन दिनों एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भोपा युवकों के गले में सांप डालकर उनका फोटोशूट करते दिखाई दे रहा है।

खतरनाक खेल

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोगों के साथ एक भगवा वस्त्र पहने व्यक्ति सांप के साथ बेझिझक खेल रहा है। सांप को गले में डालने का 'दिखावा` करने वाले इस वीडियो में व्यक्ति बिल में से सांप को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। वहीं भीड़ में खड़े लोग उसका हौसला बढ़ा रहे हैं।

करीब दो मिनट तीस सैकंड के इस वीडियो में व्यक्ति सांप को बिल से बाहर निकाल उसके मुंह को हाथ से पकड़ता है। इसके बाद जहरीले सांप को गर्व के साथ अपने गले में लटकाते हुए कुछ युवक फ ोटोशूट करवाते दिख रहे है। सांप गले में डालने के दौरान युवक उस व्यक्ति को 'बापजी` की संज्ञा देते नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को जुडिया गांव में रिकॉर्ड करना बता रहे है।

नहीं होती कानूनी कार्यवाही

सांपों से खेलने की कई घटनाएं सामने आने के बाद भी पुलिस प्रशासन व अन्य प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते। जनहानि होने के बाद ही प्रशासन की नींद उड़ती है। यदि इन घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्ती से निपटें तो इन जानलेवा घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है।

इन्होंने कहा

सांप जैसे जहरीले जीव को पकडऩा व उसे गले में डालना गैरकानूनी है। वीडियो में इंडियन कोबरा प्रजाति का सांप दिख रहा है जो अत्यंत जहरीला जीव है। वन्यजीवों के साथ खेलना कानूनी जुर्म भी है।

डॉ. सुमीत डऊकिया, सहायक आचार्य, गुरु गोबिंदसिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।

Published on:
10 Jun 2018 08:20 pm