जोधपुर

अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

नागौर रोड पर लवेरा गांव के पास हादसा
less than 1 minute read
Death of young man abducted by unknown vehicle
अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

जोधपुर. नागौर रोड पर लवेरा गांव के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हुए बाइक चालक ने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस संबंध में खेड़ापा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार खेड़ापा थानान्तर्गत मैलाणा में गोदारों की ढाणी निवासी रूपाराम (25) पुत्र नींबाराम जाट देर शाम गांव से मोटरसाइकिल पर जोधपुर की तरफ आ रहा था। लवेरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक के सिर में चोट से वह गम्भीर घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में एम्बुलेंस से जोधपुर स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। रात को परिजन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Updated on:
14 Oct 2018 10:54 pm
Published on:
14 Oct 2018 10:54 pm