जोधपुर

बेटे का दाह संस्कार होते ही मां की भी मौत, चार और ने दम तोड़ा, अब तक 16 लोगों की मौत

jodhpur gas cylinder blast: शेरगढ़ के भूंगरा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट प्रकरण में मृतकों की संख्या का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। इस घटना में सोमवार अलसुबह से दोपहर तक चार मरीजों की और मौत हो गई।

2 min read
Dec 12, 2022
jodhpur_gas_cylinder_blast.jpg

जोधपुर। शेरगढ़ के भूंगरा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट प्रकरण में मृतकों की संख्या का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। इस घटना में सोमवार अलसुबह से दोपहर तक चार मरीजों की और मौत हो गई। सुबह एक नौ वर्षीय बालक की मौत हुई तो शाम उसी की मां भी महात्मा गांधी अस्पताल में चल बसीं। अब तक इस हादसे में 16 लोगों की जान जा चुकी हैं। 19 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

सिलेंडर ब्लास्ट में लोकेंद्र सिंह (9) 30 प्रतिशत तक झुलस गया था। इसके बाद से वह आइसीयू में एडमिट था। लोकेंद्र की इलाज के दौरान सोमवार अलसुबह पौने 4 बजे मौत हो गई। शाम साढ़े 4 बजे लोकेंद्र की मां जस्सू कंवर पत्नी भारतसिंह ने भी दम तोड़ दिया। जस्सू 90 प्रतिशत तक झुलसी हुई थी और आइसीयू में उपचाराधीन थीं। वह दो दिन पहले दम तोड़ चुके सुरेंद्र की बहन थी। इधर, इलाज के दौरान गंवरी देवी (40) और जमना कंवर (70) ने भी दम तोड़ दिया है। दूल्हा जस्सुकंवर के मौसी बेटा भाई था। जस्सु कंवर के पति का निधन हो चुका है।

पड़ोसी महिला ने भी तोड़ा दम
मृतका जमना कंवर सगत सिंह की पड़ोसी थी। हादसे वाले दिन वह भी पाट बिठाई की रस्म में शामिल होने गई थी। जहां चौक में महिलाएं बैठी थीं, वहीं पर जमना कंवर मौजूद थी। इस हादसे में वह 60 प्रतिशत तक झुलस गई थी। बताया जा रहा है कि उनके पति भैरु सिंह की बीमारी के दौरान मौत हो चुकी है। इनके चार बेटे हैं और यह दूल्हे की पड़ोसी थी।

बेटे के बाद खोया बेटी-दोहिता
सेना से सेवानिवृत्त जैसलमेर जिले में चोक निवासी डूंगरसिंह के दुख कम नहीं हो रहे। डूंगरसिंह के पुत्र सुरेंद्रसिंह की मौत के बाद दोहिता लोकेंद्र व बेटी जस्सु भी चल बसी।

Published on:
12 Dec 2022 08:24 pm
Also Read
View All
जोधपुर में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत पर CM सख्त: देर रात अस्पताल पहुंचीं प्रमुख शासन सचिव; 24 घंटे मॉनिटरिंग के आदेश

Rajasthan: कंबल बेचने की आड़ में चलाता था नशे का नेटवर्क, गुजरात-मध्यप्रदेश और तमिलनाडु तक नेटवर्क, ANTF ने दबोचा

जोधपुर प्रसूता प्रकरण की चल रही उच्च स्तरीय जांच, भर्ती महिलाओं की कैसी है तबियत, कलक्टर ने दी जानकारी

Jodhpur Murder: विक्की फाइटर मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया

जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला: डॉक्टर बोले- कोई चिकित्सक जानबूझकर लापरवाही नहीं करता, रिपोर्ट का इंतजार