जोधपुर

Defense Minister Rajnath Singh: राजस्थान के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए किया बलिदान, देखें Video

Defense Minister Rajnath Singh: वीर दुर्गादास स्वामी भक्ति, शौर्य व पराक्रम की प्रतिमूर्ति- रक्षा मंत्री ने किया सैनिक स्कूल का वादा- वीर दुर्गादास राठौड़ के जीवन से सीख लेने की अपील
2 min read
Aug 13, 2022
Defense Minister Rajnath Singh: राजस्थान के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए किया बलिदान, देखें Video
Defense Minister Rajnath Singh: राजस्थान के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए किया बलिदान, देखें Video

Defense Minister Rajnath Singh: जोधपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर स्वामी भक्ति, शौर्य व पराक्रम की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सालवां कलां में वीर दुर्गादास राठौड़ की पंच धातु की मूर्ति के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर व नाम पट्टिका का अनावरण एवं उनके पिता आसकरण राठौड़ की छतरी पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मूर्ति कार्य के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ दलीप करण राठौड़ की सराहना की।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी राजस्थान की धरती पर आता हूं यहां की मिट्टी से अजीब सी खुशबू आती है। यहां के सपूतों ने देश के सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानियां दी। मारवाड़ के सपूतों ने देश की रक्षा करने के साथ ही हमारी संस्कृति की भी रक्षा की है। उन्होंने सालवा में सैनिक स्कूल खोलने की मांग पर कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजा जाता है, निजी स्कूल का भवन होने पर केंद्र सरकार वहां सैनिक स्कूल जैसी पढ़ाई की व्यवस्था कर सकता है।


इन्होंने भी किया संबोधित
- समारोह के अध्यक्ष पूर्व सांसद गज सिंह ने कहा कि उनकी स्वामी भक्ति व कुकू सेवाओं को कभी भूल नहीं सकते हैं।

- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश की आजादी के लिए अनेक लोगों ने बलिदान देकर देश को बचाया है अब हम सभी अपना योगदान देकर देश को बनाना है।

- पाली सांसद पीपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सालवा कला वीरों की धरती है। यह राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ से लेकर आजादी के बाद अनेक वीर इस धरती पर हुए हैं।

- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रभारी निंबाराम ने कहा कि मनुष्य अपने गुणों से नर से नारायण बन सकता है। समारोह को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, तारातरा मठ के प्रतापपुरी महाराज ने भी संबोधित किया। मंच पर विधायक भोपालगढ़ पुखराज गर्ग व सरपंच सालवा कला श्रीमती रामेश्वरी चौधरी भी उपस्थित थे। समारोह में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ स्मारिका का विमोचन किया।

यह रहे मौजूद
विधायक रानीवाड़ा नारायण सिंह देवल, विधायक सिवाना हमीरसिंह भायल, विधायक फलौदी पब्बाराम विश्नोई, विधायक मदन दिलावर, विधायक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव, शंभू सिंह खेतासर, पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, भैराराम सियोल सहित अन्य मौजूद रहे।

Published on:
13 Aug 2022 09:34 pm