
जोधपुर।
कोरोना के बाद रेल संचालन पटरी पर आने लगा है। इसको देखते हुए रेलवे जोधपुर-दिल्ली सरायरोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। गाड़ी संख्या 02444 जोधपुर-दिल्ली सरायरोहिल्ला प्रतिदिन सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक जोधपुर से प्रतिदिन सुबह 10.55 बजे रवाना होकर रात 10.10 बजे दिल्ली सरायरोहिल्ला पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02443 दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन सुपरफ ास्ट स्पेशल टे्रन 5 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक दिल्ली सरायरोहिल्ला से प्रतिदिन सुबह 7.05 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन पूर्णतया आरक्षित होगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनू, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट में रहेगा।
जैसलमेर-जोधपुर का भी संचालन
गाडी संख्या 04810 जोधपुर-जैसलमेर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक जोधपुर से सुबह 7.05 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04809 जैसलमेर-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक जैसलमेर से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 7.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में राईकाबाग, फ लौदी, रामदेवरा व पोकरण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
--