जोधपुर

जोधपुर में त्योहारी मौसम पर डेंगू का साया

- जोधपुर में एक दिन में डेंगू के 16 नए पॉजीटिव मरीज मिले - रोग नियंत्रण के दावों की खुली पोल, चिकित्सा विभाग के अधिकारी सकते में
less than 1 minute read
Oct 21, 2018
Dengue Attack on festive season in Jodhpur
जोधपुर में त्योहारी मौसम पर डेंगू का साया

जोधपुर.

जिले में मच्छरजनित बीमारी डेंगू के शनिवार को एक ही दिन मेंं 16 नए पॉजीटिव सामने आए हैं। यह रोगी वह हैं जिनकी जांच मेडिकल काॉलेज की माइक्रोबॉयलॉजी लैब में हुई। लैब में 70 सैम्पल की जांच में 16 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इससे चिकित्सा विभाग के अधिकारी सकते में हैं और इस रोग से बचाव के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे कथित प्रयासों की पोल भी खुल गई है। चिकित्सा विभाग जोधपुर शहर व जिले में मौसमी बीमारियों को पूरी तरह नियंत्रण मेंं बता रहा है। गौरतलब है कि जोधपुर में इस वर्ष अब तक 179 रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
घर-घर बीमार

त्योहार के समय डेंगू का सबसे अधिक खतरा जोधपुर शहर पर ही है। 16 में से 13 डेंगू पॉजीटिव जोधपुर शहर के ही हैं। रिपोर्ट आने के साथ ही विभाग ने एंटी लार्वा गतिविधियां तेज कर दी और लोगों को कूलर का पानी बदलने की सलाह दी है। विभाग अधिकारियों के अनुसार कुछ ऐसे लार्वा मिले हैं जो घरों में मनी प्लांट या अन्य पौधों के गमलों में जमा पानी में पनप रहे हैं।

गलत मिल रहे एड्रेस
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन १३ लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है उनमें से कई के पते सही नहीं हैं। इस कारण उनके घरों के आसपास एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित करने में दिक्कत आ रही है। जबकि जानकारों का कहना है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाडऩे के लिए मरीजों के घर नहीं मिलने की बात कह रहा है। मरीजों की सही संख्या भी नहीं बताई जा रही।

Published on:
21 Oct 2018 04:08 am