जोधपुर

नगर निगम दक्षिण की तुलना में उत्तर में सर्वाधिक फैल रहा डेंगू

- जोधपुर में सर्वाधिक डेंगू प्रतापनगर में, ग्रामीण क्षेत्र में लूणी रहा प्रभावित- इस साल डेंगू की चपेट में आए 1280 जने
less than 1 minute read
Nov 16, 2021
नगर निगम दक्षिण की तुलना में उत्तर में सर्वाधिक फैल रहा डेंगू
नगर निगम दक्षिण की तुलना में उत्तर में सर्वाधिक फैल रहा डेंगू

जोधपुर. जोधपुर में इस बार डेंगू का डंक तीव्रता से फैला है। इतना ही नहीं, डेंगू से कई जनों की जानें तक गई हैं। जोधपुर शहर में सर्वाधिक डेंगू के केस प्रतापनगर जोन से सामने आए हैं। वहीं ग्रामीण एरिया में सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र लूणी ब्लॉक रहा। प्रतापनगर क्षेत्र में कुल डेंगू रोगियों में से 11.14 प्रतिशत रोगी मिले हैं। वहीं रूरल में सर्वाधिक डेंगू 5.96 प्रतिशत लूणी में मिला है। जोधपुर में अब तक 1280 जने डेंगू वायरस की चपेट में आए हैं, ये वे आंकड़े जिनकी रिपोर्ट एलाइजा टेस्ट से पॉजिटिव आई है। जबकि कार्ड टेस्ट से पॉजिटिव आने वालों की संख्या लगभग ढाई हजार के पार तक हैं, लेकिन विभाग किसी भी सूरत में आंकड़े सार्वजनिक नहीं कर रहा है।
नगर निगम उत्तर में कुल 29.53 फीसदी डेंगू रोगी मिले हैं। वहीं दक्षिण निगम में 29.27 केस सामने आए हैं। बीएसएफ में 5.01 प्रतिशत, सेंट्रल जेल में 1.38 और अन्य सेंटर पर 0.26 फीसद डेंगू रोग के केस मिले हैं।

जानिए जोनवार कहां कितने प्रतिशत डेंगू रोगी मिले

उत्तर नगर निगम क्षेत्र

जोन का नाम- डेंगू रोगी संख्या प्रतिशत में
प्रतापनगर-11.14

शहर परकोटा-6.48
उदयमंदिर-4.49

महामंदिर-7.43

......................

दक्षिण नगर निगम क्षेत्र

जोन का नाम- डेंगू रोगी संख्या प्रतिशत में

मसूरिया-7.60
शास्त्रीनगर-7.69

मधुबन-3.54
रेजिडेंसी-4.75

बीजेएस-5.70
( डेंगू की प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों की रिपोर्ट मिलाकर कुल 65.46 फीसदी मरीज शहर से चपेट में आए हैं )

ग्रामीण क्षेत्रों के हाल

ब्लॉक का नाम- डेंगू रोगी संख्या प्रतिशत में

बनाड़- 2.68
सालावास ( लूणी)- 5.96

बिलाड़ा-1.़47
भोपालगढ़-1.81

ओसियां-1.21
बावड़ी-1.04

फलोदी-2.25
बाप-0.26

शेरगढ़- 0.26
बालेसर-0.60

( ग्रामीण क्षेत्र में कुल 17.53 प्रतिशत डेंगू रोगी मिले और कुल डेंगू रोगी में से 17.01 प्रतिशत का आवास नहीं मिल पाया)

Updated on:
16 Nov 2021 04:06 pm
Published on:
16 Nov 2021 04:06 pm