जोधपुर

सेंट्रल जेल के बंदी को डेंगू , निजी व सरकारी अस्पतालों को रोज देनी होगी जानकारी

जोधपुर एम्स नहीं दे रहा मौसमी बीमारियों की दैनिक रिपोर्ट
less than 1 minute read
Nov 16, 2019
Dengue to the prisoner of Central Jail
Dengue to the prisoner of Central Jail

जोधपुर. जोधपुर समेत प्रदेशभर में डेंगू का कहर जारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने भी मान लिया है कि विभाग इस बीमारी को लेकर ढंग से सुपरविजन नहीं कर रहा है।

निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. केके शर्मा ने समस्त सीएमएचओ को आदेश जारी कर कहा कि जिला व ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग व सुपरविजन का कार्य सुढृढ़ता से किया जाना अपेक्षित है और एलिजा टेस्ट में पॉजिटिव मरीजों की सूची प्रतिदिन भिजवाएं। आदेश में मेडिकल कॉलेज, जिला, सैटेलाइट, राजकीय और निजी अस्पताल, निजी लैब अपने यहां आए डेंगू रोगी व अन्य मौसमी बीमारियों की जानकारी रोज भेजे।

इस बीच डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को डेंगू के १२ नए रोगी मिले। इसमें सेंट्रल जेल का एक बंदी या कैदी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को भी जोधपुर एम्स से मौसमी बीमारियों की दैनिक रिपोर्ट नहीं मिली।

एम्स की शिकायत करेंगे
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जोधपुर एम्स को मौसमी बीमारियों की दैनिक रिपोर्ट भेजने को कहने के बाद भी रिपोर्ट अपेक्षित है। विभाग इसकी शिकायत जिला प्रशासन व संभागीय आयुक्त से करेगा। केंद्रीय चिकित्सा मंत्रालय को भी शिकायत की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एम्स जोधपुर का हॉस्टिपल है। एेसे में केंद्रीय सरकार के अधीन आने के बावजूद उसे स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन रिपोर्ट नियमानुसार भेजनी होगी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने कहा कि वे खुद एम्स प्रशासन से बात करने जाएंगे। उल्लेखनीय हैं कि एम्स के रिपोर्ट न भेजने के कारण डेंगू के वास्तविक आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंच रहे हैं।

Updated on:
16 Nov 2019 07:24 pm
Published on:
16 Nov 2019 07:24 pm