जोधपुर

टकराव वाली है वर्तमान राजनीति : सचिन पायलट

बिलाड़ा/खारिया मीठापुर. जोधपुर से जयपुर जाते समय उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बिलाड़ा व खारिया मीठापुर में सेामवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व संरपच राजूराम गुर्जर की अगुवाई मे स्वागत किया।
less than 1 minute read
टकराव वाली है वर्तमान राजनीति : सचिन पायलट
टकराव वाली है वर्तमान राजनीति : सचिन पायलट

बिलाड़ा/खारिया मीठापुर.
जोधपुर से जयपुर जाते समय उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बिलाड़ा व खारिया मीठापुर में सेामवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व संरपच राजूराम गुर्जर की अगुवाई मे स्वागत किया। खारिया के खटाणा भवन में पायलट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले आपसी संवाद होते थे, जो अब नहीं होते। आज की जो राजनीति है, वह टकराव की है। राजनीति में नेता अपने दुखों से दुखी नहीं हैं, वह दूसरे नेता के सुखों से दुखी हैं। पायलट ने कहा कि हमें मौजूदा नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी पर फोकस करना चाहिए। राजनीति, साहित्य में बदलाव को समझना व स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों से अपेक्षाएं बहुत हैं मगर उन्हें संवाद, धरातल की वास्तविकता को समझना चाहिए। हमें नया जिम्मेदार, जागरूक, समाज बनाना चाहिए। क्षेत्रीयता हमारी पहचान है। भाषण व संसदीय बहस में गिरावट आई है। संवादहीनता बढ़ रही है। नीति, कार्यक्रमों व विचारधारा का विरोध स्वीकार है मगर भाषा, धर्म का विरोध उचित नहीं है। कांग्रेस के शासन में प्रदेेश में विकास की गंगा बहाई है। इस दौरान लादूराम गुर्जर, पूर्व संरपच राजूराम गुर्जर , सुजाराम गुर्जर, शरीफ पठान, कन्हैयालाल राठौड, लालाराम मेघवाल, रसीदखां पठान, मशकू र बागवान, गुणेशराम सीरवी, मदनधेाबी, प्रकाशखटाणा, रमेशमेव, सोहनलाल माली सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं इससे पूर्व पायलट का बिलाड़ा बस स्टैण्ड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। छात्रों ने महाविद्यालय में रिक्त पदों को लेकर अवगत करवाया। इस मौके पायलट ने कहा कि जल्द ही महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस मौके काफी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। निप्र

Published on:
11 Nov 2019 05:29 pm