जोधपुर

फायरिंग में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व एसयूवी बरामद

- घर में हमला, फायरिंग व अपहरण के प्रयास का मामला
less than 1 minute read
Jan 25, 2020
फायरिंग में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व एसयूवी बरामद
फायरिंग में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व एसयूवी बरामद

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने आपसी रंजिश में एक मकान पर हमला, फायरिंग कर महिला व किशोरी से छेड़छाड़-अपहरण के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी से शनिवार को देसी पिस्तौल व एसयूवी जब्त की।

थानाधिकारी जालमसिंह के अनुसार जाटियावास गांव निवासी राकेश पुत्र भगाराम जाट को गत २० जनवरी को चित्तौडग़ढ़ से गिरफ्तार किया गया था। रिमाण्ड के दौरान पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल व एसयूवी जब्त की गई। आरोपी बनाड़ थाने में ५७५ किलो डोडा पोस्त व मण्डोर थाने में अफीम और आम्र्स एक्ट में भी वांछित है।

गौरतलब है कि गत वर्ष २० जुलाई की देर रात घर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने मकान पर हमला कर बीयर की बोतलों से मारपीट करने के साथ फायरिंग और एक महिला व नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास भी किया गया था। इस मामले में पुलिस अशोक पुत्र पूराराम जाट को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Published on:
25 Jan 2020 11:46 pm