जोधपुर

थाने में तोडफ़ोड़ व पुलिस से दुव्र्यवहार के चार आरोपियों को जेल भेजा

पुलिस थाना कार्यालय में गुरुवार को तोडफ़ोड़ व सिपाहियों से दुव्र्यवहार के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में
2 min read
May 26, 2018
Destroyer of furniture arrested
थाने में तोडफ़ोड़ व पुलिस से दुव्र्यवहार के चार आरोपियों को जेल भेजा

बोरुन्दा (जोधपुर). पुलिस थाना कार्यालय में गुरुवार को तोडफ़ोड़ व सिपाहियों से दुव्र्यवहार के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।


थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि गुरुवार को बोरुन्दा पुलिस थाने में हरियाढ़ाणा से आए 4.-50 लोगों ने गमलों में तोडफ़ोड़ व सिपाहियों से मारपीट तथा दुव्र्यवहार को लेकर दर्ज मामले में मुख्य आरोपी हरियाढाणा निवासी मुकेश पुत्र जगदीशचन्द, अशोक पुत्र झुमरलाल, दिलीप पुत्र ढगलाराम, घनश्याम पुत्र झुमरलाल जोशी को आखिर शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई हनुमानाराम राड़, रामकिशोर ताड़ा, जीयाराम, बबलू मीणा, रामकिशोर खाखड़की ने शनिवार को आरोपियों को बालेसर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

यह था मामला
20 मई को हरियाढ़ाणा से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला लड़की की मां ने दर्ज करवाया था। इस बीच 24 मई को लड़की के अपहरणकर्ता मुकेश बावरी की गिरफ्तारी को लेकर हरियाढ़ाणा गांव से 40-50 महिलाएं व पुरूष थाने पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के कई बार समझाने के बावजूद वे नहीं माने तथा कुर्सियां व गमले फेंकने के साथ-साथ सिपाहियों से गाली गलौच व दुव्र्यवहार किया। पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था।

चोटग्रस्त सिपाहियों का मेडिकल
इस हमले में चोट ग्रस्त चार सिपाहियों का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया था। वृत्ताधिकारी ने बताया कि 20 मई को नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे दिन ही लड़की को दस्तयाब करते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां से उसे बालिका सुधारगृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के 164 के बयान अभी होने बाकी हैं। लड़की को ले जाने के आरोपी की पहचान मुकेश बावरी के रूप में कर ली गई है, पुलिस की विभिन्न टीमें गठित करते हुए शीघ्र ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Published on:
26 May 2018 09:36 pm