जोधपुर

जिला व सिविल जज काडर की रिक्तियों का निर्धारण

राजस्थान हाईकोर्ट
less than 1 minute read
Oct 30, 2020
जिला व सिविल जज काडर की रिक्तियों का निर्धारण
जिला व सिविल जज काडर की रिक्तियों का निर्धारण

जिला व सिविल जज काडर की रिक्तियों का निर्धारण

राजस्थान हाईकोर्ट
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने ज्यूडिशियल सर्विस रूल्स के तहत जिला व सिविल जज काडर के लिए रिक्तियों का निर्धारण किया है। जिला जज काडर के वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 591 पदों तथा सिविल जज काडर में दिसंबर 2020 तक 89 रिक्तियों का निर्धारण किया गया है ।

रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिला जज की कुल 239 रिक्तियां हैं । इनमें 83 सीधी भर्ती, 16 सीमित प्रतियोगी परीक्षा से पदोन्नति तथा 140 पद नियमित पदोन्नति के लिए अधिसूचित की गई हैं ।
इसी प्रकार सिविल जज काडर की रिक्तियों में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 35 (दस पद महिला), अनुसूचित जाति के लिए 14 (4 पद महिला), अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद (3 पद महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 पद (5 पद महिला), ईडब्ल्यूएस के लिए 8 पद (2 पद महिला) तथा एमबीसी के लिए 4 पद (1 पद महिला) आरक्षित रहेंगे। कुल रिक्तियों के 4 पद दिव्यांगों के लिए होंगे ।

Published on:
30 Oct 2020 07:37 pm