जोधपुर

निगम में विकास कार्य ठप, 1 करोड़ की निविदाओं का बहिष्कार

- निगम की दोनों बोर्ड बैठकों के बाहर संवेदकों का धरना
less than 1 minute read
Feb 08, 2021
निगम में विकास कार्य ठप, 1 करोड़ की निविदाओं का बहिष्कार
निगम में विकास कार्य ठप, 1 करोड़ की निविदाओं का बहिष्कार

जोधपुर।
नगर निगम उत्तर और दक्षिण दोनों ने ही बजट बैठक कर विकास कार्यों के दावे रखे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि पिछले एक सप्ताह में यह कार्य ठप है। ठेकेदार संघ ने भुगतान नहीं मिलने के कारण सभी कार्य रोक दिए हैं। बोर्ड बैठकों के बाहर धरना देकर विरोध जता रहे हैं। लेकिन दोनों निगम इस पर गंभीर नहीं है। सोमवार को करीब 1 करोड़ से अधिक की उत्तर निगम की निविदाओं में भी किसी ने दस्तावेज फाइल नहीं किए।
ठेकेदार संघ के अध्यक्ष इस्माइल बैग के अनुसार पिछले लम्बे समय से ठेकेदारों का बकाया है। करीब 150 से अधिक संवेदकों ने काम बंद कर दिया है। 70 से 100 करोड़ के बीच संवेदकों का भुगतान बकाया है। पहले दक्षिण निगम की महापौर वनीता सेठ और सोमवार को उत्तर निगम महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार को बजट बैठक से पहले संवेदकों ने अवगत करवाया। मौन धरना देते हुए उन्होंने भुगतान नहीं होने तक पुराने सभी कार्य रोकने और नई निविदाओं में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया है। महापौर परिहार ने धरने पर बैग सहित विजय सिंह टाक, समीर चौहान, मधुसूदन मेघवाल, पप्पूसिंह गहलोत, नारायण मेघवाल, रघुवीरसिंह चौहान, विजय सिंह, रऊफसरताज सहित अन्य लोगों से मुलाकात की व जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Published on:
08 Feb 2021 07:39 pm