जोधपुर

सीएमएचओ के बाद निदेशालय ने भी किया कार्मिकों को निलंबित

  सीएमएचओ कार्मिकों का परिजनों को वैक्सीन लगाने का प्रकरण सीएमएचओ व आरसीएचओ के विरूद्ध कार्रवाई के लिए कहा
less than 1 minute read
Feb 14, 2021
सीएमएचओ के बाद निदेशालय ने भी किया कार्मिकों को निलंबित
सीएमएचओ के बाद निदेशालय ने भी किया कार्मिकों को निलंबित

जोधपुर.सीएमएचओ की महिला कार्मिक की ओर से अपने भाई व शहरी रेजिडेंसी सीएचसी में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा अपने पुत्र को कोविड वैक्सीन लगाने के प्रकरण में अब निदेशालय ने भी 8 फरवरी के जारी ऑर्डर में दोनों कार्मिकों को सस्पेंड किया है। जबकि 8 फरवरी को अवंशिका ने भी कोर्ट से स्टे लिया था। अब निदेशालय ने कनिष्ठ सहायक अवंशिका थॉमर्स व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को मंजू पंवार को निलंबित कर दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक (अराजपत्रित ) मुकुल शर्मा ने आदेश में लिखा कि निलंबनकाल में मुख्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय रहेगा। निलंबनकाल में नियमानुसार वेतन का 50 फीसदी निर्वाह भत्ता देय होगा।

मंत्री ने सीएमएचओ व आरसीएचओ के विरूद्ध कार्रवाई के लिए कहा

निदेशक (जनस्वास्थ्य) मुख्यालय को प्रशासनिक विभाग से प्राप्त नोटशीट संबंधित पत्र भेज लिखा है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर व जिला प्रजनन एवं शिशु अधिकारी जोधपुर के विरूद्ध मंत्री द्वारा निर्देशानुसार कार्रवाई करवाई जाए।

Published on:
14 Feb 2021 09:01 pm