जोधपुर

हमारी समस्या नहीं सुनते जलदाय-डिस्कॉम के अधिकारी

कुड़ी भगतासनी सेक्टर 8-बी के लोग बोले रोड लाइट नहीं होने से होती है चोरियां, नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने से मंगवाने पड़ते हैं पानी के टैंकर
less than 1 minute read
Jun 05, 2020
हमारी समस्या नहीं सुनते जलदाय-डिस्कॉम के अधिकारी
हमारी समस्या नहीं सुनते जलदाय-डिस्कॉम के अधिकारी

जोधपुर. शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर आठ-बी के सामुदायिक भवन वाली गली के लोग पिछले कई माह से पर्याप्त पेयजल सप्लाई नहीं होने एवं रात में रोड लाइट बंद रहने की समस्या से परेशान है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर जलदाय-डिस्कॉम के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घर में दो बार हो चुकी हैं चोरी

रात को हमारी गली में रोड लाइट नहीं जलती। शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता है। इससे चोरियां अधिक होती है। अप्रेल 2019 व वर्ष 2016 में मेरे घर में चोरी हो चुकी है। आभूषण, नकदी, कार तक चोर ले गए। अभी तक कुछ पता नहीं चला।

- तेजबहादुर माथुर, सेक्टर आठ-बी कुड़ी भगतासनी

हमारे घरों तक नहीं आता पानी

हमारे गली में पिछले कई माह से नलों से पर्याप्त पानी नहीं आता। पीने व नहाने-धोने के लिए भी रुपए खर्च पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे है।

- महिपालसिंह चम्पावत, सेक्टर आठ-बी कुड़ी भगतासनी

कई बार अवगत करवाया अधिकारियों को

पेयजल व रोड लाइट बंद होने की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ। अब किससे फरियाद करें कि हमारी समस्या का समाधान हो जाए।

- बलवंतसिंह राठौड़, सेक्टर आठ-बी कुड़ी भगतासनी

Published on:
05 Jun 2020 06:25 pm