जोधपुर

AGRICULTURE—मुख्यालय से दूरी: विभागीय योजनाओं से वंचित किसान

- सहायक निदेशक कार्यालय खोलने की मांग ने पकड़ा जोर - जिले में 14 लाख हैक्टेयर में खरीफ व 5 लाख हैक्टेयर में रबी की होती हैं बुवाई
less than 1 minute read
Oct 09, 2020
AGRICULTURE---मुख्यालय से दूरी: विभागीय योजनाओं से वंचित किसान
AGRICULTURE---मुख्यालय से दूरी: विभागीय योजनाओं से वंचित किसान

जोधपुर।

जिले के बापिणी, लोहावट, फ लोदी, देचू व बाप क्षेत्र ने गत वर्षों में डबल क्रॉप क्षेत्र के रूप में पहचान बनाई है लेकिन जिला मुख्यालय से दूरी के कारण किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं फ सलों की भी सही जानकारी नहीं मिलने से उत्पादन लागत बढ़ रही है। ऐसे में परेशान किसान जिले में अतिरिक्त सहायक निदेशक कार्यालय खोलने की मांग कर रहे है।

-----

कृषि क्षेत्र एक नजर में

खरीफ सीजनफ सल -- बुवाई रकबा

बाजरा - 4.00

मूंग - 3.00

मोठ - 1.00

कपास - 0.50

अरंडी - 0.20

तिल - 0.25

मूंगफ ली - 1.50

ग्वार - 1.50

अन्य - 2.05

------------------------------

कुल - 14.00

-------------------------------

रबी सीजन फसल

फसल -- बुवाई रकबा

जीरा - 1.55

सरसो - 1.65

गेंहू - 0.80

चना - 0.35

इसबगोल - 0.20

मैथी - 0.05

धनिया - 0.05

प्याज - 0.18

लहसुन - 0.12

सब्जियां - 0.03

---------------------------

कुल 4.93

(बुवाई लक्ष्य लाख हैक्टेयर में)

---------------------------------

जिले के 250 किमी में फैले 14 लाख हैक्टेयर के विस्तृत कृषि क्षेत्र में एक अतिरिक्त सहायक निदेशक कार्यालय की जरुरत है। जिले के सहायक कृषि अधिकारी के कुछ पद हाल ही में भरे गए है लेकिन कृषि पर्यवेक्षकों के अधिकांश पद व बागवानी के सभी पद खाली है। किसानों ने फ लोदी में अतिरिक्त सहायक कृषि निदेशक कार्यालय स्थापित करने की मांग है।

तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रचार प्रमुख

भारतीय किसान संघ

Updated on:
09 Oct 2020 06:52 pm
Published on:
09 Oct 2020 06:52 pm