जोधपुर

जिला प्रशासन की राजस्व शाखा में सबसे ज्यादा पैंडेंसी

  लोगोजिला प्रशासन की राजस्व शाखा में फाइलों की पैंडेंसी सबसे ज्यादा है तो सबसे ज्यादा काम सम्पर्क शाखा में होता है। यह तथ्य जिला प्रशासन के कार्यालयों में प्रतिदिन के काम की समीक्षा के लिए लगाए गए बोर्ड के आंकड़ों से सामने आए हैं।
2 min read
Feb 17, 2019
district-administration-s-revenue-division-highest-pensions
जिला प्रशासन की राजस्व शाखा में सबसे ज्यादा पैंडेंसी

सम्पर्क शाखा में सबसे ज्यादा काम

-पत्रिका पड़ताल
जोधपुर.

जिला प्रशासन की राजस्व शाखा में फाइलों की पैंडेंसी सबसे ज्यादा है तो सबसे ज्यादा काम सम्पर्क शाखा में होता है। यह तथ्य जिला प्रशासन के कार्यालयों में प्रतिदिन के काम की समीक्षा के लिए लगाए गए बोर्ड के आंकड़ों से सामने आए हैं।

‘पत्रिका’ ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के 12 कार्यालयों में लगे समीक्षा बोर्ड की पड़ताल की। इसमें पता चला कि प्रतिदिन सबसे ज्यादा पत्रों का निस्तारण सम्पर्क शाखा और एडीएम द्वितीय में किया गया। जबकि सबसे ज्यादा पैंडेंसी राजस्व शाखा में मिली। चार कार्यालय ऐसे थे जहां समीक्षा बोर्ड अपडेट ही नहीं किए गए।

जिला कलक्टर ने गत 4 फरवरी को सभी विभागों में कर्मचारियों व अधिकारियों के प्रतिदिन काम की समीक्षा के लिए बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे। बोर्ड पर दिनभर में आने वाले आवेदन/पत्रों की संख्या, पैंडेंसी, निस्तारण की संख्या अपडेट करनी थी। इसका उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रतिदिन के काम की समीक्षा करना था। फिलहाल यह प्रयोग के तौर पर एक दजर्न कार्यालयों में लगाए गए हैं। प्रयोग सफल रहा तो जिला प्रशासन के सभी विभागों में बोर्ड लगाए जाएंगे।

कार्यालय सम्पर्क शाखा एडीएएम द्वितीय सहायता शाखा सामान्य शाखा
प्राप्त पत्रों की संख्या 37 15 18 11

प्रस्तुत पत्रों की संख्या 6 15 10 6
निस्तारित पत्रों की संख्या 31 20 5 9

शेष पत्रों की संख्या 0 0 5 11

कार्यालय रेवन्यू राजस्व शाखा पत्र आवाक शाखा
प्राप्त पत्रों की संख्या 13 18 250

प्रस्तुत पत्रों की संख्या 10 12 0
निस्तारित पत्रों की संख्या 0 2 250

शेष पत्रों की संख्या 0 4 0

प्रयोग सफल होने पर अन्य कार्यालयों में लागू होगा
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि समीक्षा बोर्ड की व्यवस्था अभी करीब एक दर्जन कार्यालयों में लागू किया गया। प्रयोग सफल होने पर इसे जिला प्रशासन के अन्य कार्यालय में लागू किया जाएगा। अभी प्रतिदिन समीक्षा की जिम्मेदारी कार्यालय के अधिकारी को दी गई है। सफल होने पर समीक्षा के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।

समीक्षा बोर्ड अपडेट नहीं
एडीएम (शहर) व सहायक कलक्टर (एससीएम) कार्यालय व न्यायिक शाखा में समीक्षा बोर्ड अपडेट नहीं थे। एडीएम (शहर), एकल खिडक़ी व न्यायिक शाखा में एक दिन पूर्व के आंकड़े लिखे थे। वहीं सहायक कलक्टर (एससीएम) कार्यालय में बोर्ड खाली था।

Published on:
17 Feb 2019 06:39 am