जोधपुर

मरने वाले कपड़ों से निकली चिट्ठी ने उगले ऐसे राज, जिसे भी पता चला दिल दहल गया

मरने वाले कपड़ों से निकली चिट्ठी ने उगले ऐसे राज, जिसे भी पता चला दिल दहल गया
2 min read
Jul 14, 2018
Feature image

जोधपुर

लोहावट थाना क्षेत्र के भाखरी गांव में तालाब में युवक के गिरने के मामले में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया। मृतक युवक के परिजनों ने युवक के तनावग्रस्त रहने एवं परेशान होने के कारण तालाब में कूदकर जान देने का मामला लोहावट पुलिस थाना में दर्ज करवाया। लोहावट थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया की टिकुराम पुत्र हीराराम मेघवाल निवासी ढेलाणा ने रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया कि उसके भाई गिरधारीराम एवं भाई की पत्नी के साथ दलाराम, चुनाराम मेघवाल ने 8 जुलाई की रात्रि को 11:00 बजे मारपीट की। उसके भाई द्वारा इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। मारपीट के बाद उन लोगों के अलावा शंकरलाल मांगीलाल पुत्र बिंजाराम मेघवाल उसके भाई के साथ रंजिश रखने लगे। जिससे उसका भाई गिरधारीराम तनावग्रस्त हो गया। उन लोगों ने पुलिस को सूचना देने को लेकर उसको धमकी दी। जिससे उसका भाई परेशान था। जिसके चलते 12 जुलाई की शाम को उसका भाई लोहावट जाने का कर कर घर से निकला।

मशक्कत के बाद तालाब से निकाला युवक का शव
जिसके एक घंटा बाद उसके पिता हीराराम भाखरी स्थित भोजलाई नाडी के पास से गुजरे तो चुनाराम वहां पर घूमता हुआ दिखाई दिया। उसके पिता को शंका होने पर आस पड़ोस के लोगों को नाड़ी पर बुलाया। आगोर में गिरधारी राम के कपड़े, जूते मोबाइल मिले। जिस पर उन्होंने लोहावट पुलिस को सूचना दी। वही लोहावट पुलिस द्वारा देर रात तक तालाब में युवक की खोजबीन करने के बाद युवक का शव नहीं मिलने के बाद शुभ एसडीआरएफ की टीम को सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से युवक का शव निकाला।

कपड़ों से निकला पत्र, ये लिखा पत्र में

उसके बाद पुलिस शव को लेकर लोहावट स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन एवं अन्य रिश्तेदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस उप अधीक्षक हरफूल सिंह एवं लोहावट तहसील डालाराम पंवार अस्पताल पहुंचे तथा लोगों से समझाईश की एवं त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया उसके बाद परिजन शव उठाने को राजी हुए। वहीं मृतक युवक के शर्ट की जेब से एक पत्र मिला जिसमें उसने परेशान करने वाले व्यक्तियों के बारे में लिखा तथा परिवारजन वह पुलिस से अपने खुद के बच्चों व परिवार के सदस्यों की सार संभाल को ध्यान रखने के बारे में लिखा। मृतक के परिजनों सहित जिस किसी को पत्र में लिखी बातें पता चलीं तो उसका दिल दहल गया।

Published on:
14 Jul 2018 12:05 am