जोधपुर

बजट घोषणाओं का जायजा लेने चार घंटे घूमे संभागीय आयुक्त

संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने बजट घोषणाओं के विभिन्न प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए रविवार को चार घंटे तक जाजया लिया। जेडीए आयुक्त कमर चौधरी ने उनको सभी प्रोजेक्ट की प्रगति से रूबरू करवाया।
less than 1 minute read
Jun 28, 2021
बजट घोषणाओं का जायजा लेने चार घंटे घूमे संभागीय आयुक्त
बजट घोषणाओं का जायजा लेने चार घंटे घूमे संभागीय आयुक्त

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने बजट घोषणाओं के विभिन्न प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए रविवार को चार घंटे तक जाजया लिया। जेडीए आयुक्त कमर चौधरी ने उनको सभी प्रोजेक्ट की प्रगति से रूबरू करवाया। जेडीए के निदेशक इंजीनियरिंग लाडूराम विश्नोई, अधीक्षण अभियंता संदीप माथुर, योगेश माथुर, सुबोध माथुर व सहायक अभियंता सुनील बोहरा भी उपस्थित थे।

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर
पॉलिटेक्निक परिसर में 40 बीघा भूमि पर बनने वाले 1541 व्यक्तियों की बैठक क्षमता के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर के चल रहे कार्य का अवलोकन किया। इस प्रोजेक्ट पर 60 करोड की राशि व्यय होगी। 1.84 करोड़ लाख का कार्यादेश जारी किया गया है। प्रथम चरण में 16.68 करोड़ रुपए स्ट्रक्चरल निर्माण पर खर्च होंगे।

सुरपुरा बांध

बांध क्षेत्र में एम्युजमेंट पार्क का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अमृत योजना के तहत 2.65 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई। यहां पर 10 हजार मीटर क्षेत्र में लैंड स्कैपिंग गार्डन विकसित हो रहा है। 325 मीटर पाथ-वे के कार्य पूर्ण हो गया है।

फिर शुरू होगा आरओबी कार्य
आरटीओ ओवरब्रिज कार्य को फिर से शुरू करने पर मंथन किया। डिफेंस के साथ भूमि टाइटल इश्यू में एग्रीमेंट हो गया है। एग्रीमेंट पर एक सप्ताह में हस्ताक्षर होने के बाद काम शुरू होगा। 82.32 करोड़ इस प्रोजेक्ट पर स्वीकृत है और 7 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

घोड़ा घाटी-किला रोड सडक़

मेहरानगढ़ तक जाने के लिए बालसमंद घोड़ा घाटी वैकल्पिक मार्ग की प्रगति जानी। 2.5 किलोमीटर फोरलेन सडक़ के लिए 10.50 करोड की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। भूमि वन विभाग की होने के कारण उनसे अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया चल रही है।

Published on:
28 Jun 2021 06:22 pm