
जोधपुर।
संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा गुरुवार सुबह एमडीएम अस्पताल पहुंचे और ट्रॉमा सेंटर में धवा-लूणावास के पास कोटा से बाड़मेर जा रही निजी बस-ट्रक दुर्घटना में घायल हुए बस यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी।
एमडीएम अधीक्षक डॉ एम.के आसेरी व डॉक्टर विकास राजपुरोहित से घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली व बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। घायलों के परिजनों से भी बातचीत की व दुर्घटना के लिए दु:ख भी जताया। डॉ आसेरी ने संभागीय आयुक्त को बताया कि दुर्घटना में 22 घायल हुए हैं। जिनका यहां इलाज चल रहा है। तीन घायलों की स्थिति स्थिर है। उन्होंने बताया कि कुछ के आर्थोपेडिक प्रॉब्लम हुई है, फेक्चर हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों के जोधपुर पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया, सिटी स्कैन, एमआर आई एक्स-रे व अन्य जांचे भी करवाई गई। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरुण कुमार पुरोहित भी साथ थे।